transkers
होम/ग्राहक लॉगिन

आपके लोड, एक ही रिकॉर्ड।

Transkers का ग्राहक पोर्टल हमारे अपने बुकिंग और दस्तावेज़ सिस्टम Transkore पर चलता है। यह ग्राहकों के लिए चरणों में शुरू हो रहा है।

ULIP · चरणों में जोड़ा जा रहा है

सरकारी रिकॉर्ड, हर क़दम पर जाँचे गए।

ULIP, यानी यूनिफ़ाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफ़ेस प्लेटफ़ॉर्म, जिसे भारत सरकार के लिए NLDSL चलाता है, देश के परिवहन और टैक्स सिस्टम को जोड़ता है। Transkore को इससे जोड़ा जा रहा है, ताकि लोडिंग से पहले गाड़ी, ड्राइवर और काग़ज़ात की जाँच हो सके और उसके बाद लोड पर नज़र रखी जा सके।

VAHAN · गाड़ी लगाने से पहले

गाड़ी की जाँच

गाड़ी लगाने से पहले ट्रक नंबर से रजिस्ट्रेशन, फ़िटनेस, परमिट, बीमा और PUC की वैधता देखी जाती है।

SARATHI · गाड़ी लगाने से पहले

ड्राइवर की जाँच

आपके लोड के लिए तय ड्राइवर के ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता और श्रेणी की पुष्टि।

ई-वे बिल · लोडिंग पर

दस्तावेज़ की जाँच

ई-वे बिल का नंबर, वैधता और गाड़ी नंबर का अपडेट, माल के ब्योरे से मिलाकर जाँचे जाते हैं; रास्ते में वैधता ख़त्म होने से पहले अलर्ट।

FASTAG · रास्ते में

टोल क्रॉसिंग से ट्रैकिंग

ट्रक जिस भी टोल प्लाज़ा से गुज़रता है, वह दर्ज होता है; इससे लंबे रूट पर ट्रक की आख़िरी पक्की लोकेशन और पहुँचने का अनुमानित समय मिलते हैं।

गाड़ी लगाने से पहले · VAHAN, SARATHIलोडिंग पर · ई-वे बिलरास्ते में · FASTagडिलीवरी पर · POD रिकॉर्ड पर

स्थिति: Transkore में चरणों में जोड़ा जा रहा है (रजिस्ट्रेशन, सैंडबॉक्स, प्रोडक्शन)। जब तक हर जाँच लाइव नहीं हो जाती, डेस्क दस्तावेज़ ख़ुद जाँचता है और WhatsApp पर अपडेट साझा करता है। FASTag और SIM से ट्रैकिंग आज भी चालू है।

WhatsApp